T20 World Cup: आदिल रशीद ने तोड़ा पाक गेंदबाज हारिस रऊफ का विश्व रिकॉर्ड, ये दो बड़ी उपलब्धियां भी की हासिल

Hanuman | Thursday, 12 Feb 2026 09:12:16 AM
T20 World Cup: Adil Rashid breaks Pak bowler Haris Rauf's world record, also achieves these two big achievements

खेल डेस्क। भले ही इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद ने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। वहीं उन्होंने दो अन्य उपलब्धियां भी इस मैच में हासिल की।  मैच में आदिल रशीद ने 4 ओवर्स में सिर्फ 16 रन देने के साथ 2 विकेट झटके। अपने दो विकेट के दम पर उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने चार सौ रन पूरे किए। वहीं पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का भी एक विश्व रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हुए।

अलावा आदिल रशीद अब क्रिकेट के इस फॉर्मेट में फुल मेंबर्स टीमों के बीच खेले जाने वाले मैचों में सबसे ज्यादा विकेट एक टीम के खिलाफ लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।इस मामले में उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजी हारिस रऊफ का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। आदिल रशीद अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 41 विकेट झटके चुके हैं। पाक गेंदबाज हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 40 विकेट झटके थे।

क्रिस जॉर्डन को इन मामलों में छोड़ दिया है पीछे
वहीं आदिल रशीद इंग्लैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस जॉर्डन को पीछे छोड़ा। आदिल रशीद अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 33 विकेट हो चुके हैं। क्रिस जॉर्डन  ने  टी20 विश्व कप में 31 विकेट हासिल किए थे। टी20 क्रिकेट में आदिल रशीद इंग्लैंड के सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने चार सौ विकेट झटके हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन  ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.