Rahul Gandhi का मजदूरों और किसानों को लेकर बड़ा बयान, कहा- क्या मोदीजी अब…

Hanuman | Thursday, 12 Feb 2026 08:35:51 AM
Rahul Gandhi's big statement on laborers and farmers

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से मजदूरों और किसानों के मुद्दों को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी का निशाने पर लिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक की आवाज बुलंद करने सड़कों पर हैं। मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएं उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी। किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा। मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आख़िरी सहारा भी छिन सकता है। जब उनके भविष्य से जुड़े फैसले लिए गए, उनकी आवाज को नज़रअंदाज किया गया।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में आगे कहा कि क्या मोदीजी अब सुनेंगे? या उन पर किसी “grip” की पकड़ बहुत मज़बूत है? मैं मजदूरों और किसानों के मुद्दों और उनके संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा हूं।

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.