बजट को लेकर मंत्री जोगाराम पटेल का बड़ा बयान, कहा- नई सरकार के बाद…

Hanuman | Thursday, 12 Feb 2026 02:31:24 PM
Minister Jogaram Patel made a big statement regarding the budget, saying,

जयपुर। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को भजनलाल सरकार का तीसरा पूर्णकालिक बजट पेश किया। बजट को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज हुई प्रेस कांफ्रेंस को कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने संबोधित किया।

पीसी में मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि परीक्षा प्रणाली को लेकर पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में कहा कि पिछली सरकार के समय युवाओं का परीक्षा प्रणाली से भरोसा कमजोर हुआ था  पेपर लीक, नकल और फर्जीवाड़े की आशंकाओं से माहौल प्रभावित था। पटेल ने इस संबंध में आगे कहा कि नई सरकार के बाद भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी है।

सरकार ने अधिक अंक लाने वालों को ही अवसर मिलने की नीति पर जोर दिया गया है। उन्होंने इस दौरान. बेरोजगार युवाओं में विश्वास बहाली को सरकार की उपलब्धि बताया है। जोगाराम पटेल ने वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश बजट को ईज ऑफ बिजनेस और ईज ऑफ लाइफ बढ़ाने वाला बताया है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.