Rajasthan weather update: सक्रिय हो रहे हैं दो नए पश्चिमी विक्षोभ, बारिश का है अलर्ट

Hanuman | Friday, 13 Feb 2026 08:04:23 AM
Rajasthan weather update: Two new western disturbances are becoming active, there is a rain alert

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव आने वाला है। पिछले कुछ समय से सर्दी के तेवर ढीले पड़ने और तापमान में बढ़ोतरी  के दौरान मौसम विभाग की ओर से नया अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, अब पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ  दस्तक देने वाले हैं। पहला  पश्चिमी विक्षोभ  आज से और दूसरा  पश्चिमी विक्षोभ  16 फरवरी से सक्रिय होने की पूरी संभावना है। इसके प्रभाव से 17 फरवरी को  प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

वहीं प्रदेश में आगामी दिनों में तेज गर्मी का प्रभाव भी शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चितौडगढ़ में 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम  तापमान
मौसम विभाग  की ओर से जयपुर में 27.8 डिग्री, पिलानी में 27.2 डिग्री, सीकर में 25.2 डिग्री, कोटा में 28.1 डिग्री, अजमेर में 27.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 27.5 डिग्री, अलवर में 24.5 डिग्री, बाड़मेर में 31.4 डिग्री, जैसलमेर में 27.8 डिग्री, जोधपुर में 29.8 डिग्री, बीकानेर में 29.5 डिग्री, चूरू में 26.8 डिग्री, डूंगरपुर में 29.4 डिग्री, जालौर में 29.8 डिग्री, सिरोही में 24.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 26.0 डिग्री, श्रीगंगानगर में 24.7 डिग्री, माउंट आबू में 22.9 डिग्री, नागौर में 27.6 डिग्री,करौली में 28.2 डिग्री, दौसा में 29.1 डिग्री और झुंझुनूं में 26.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम  तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:  hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.