France से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने को लेकर India ने उठा लिया गया है ये बड़ा कदम

Hanuman | Thursday, 12 Feb 2026 04:34:14 PM
India has taken this big step to buy 114 Rafale fighter jets from France.

इंटरनेट डेस्क। भारतीय रक्षा मंत्रालय की ओर से फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने को लेकर एक बड़ा कदम उठा लिया है। रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की ओर से इस शुरुआती प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। खबरों के अनुसार, डीएसी की इस डील की अनुमानित कीमत 3.25 लाख करोड़ रुपए बताई जा रही है।

खबरों के अनुसार, भारत की ओर से ये सौदा फ्रांस की कंपनी डासॉल्ट एविएशन के साथ किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक और तकनीकी बातचीत भी शुरू हो सकती है। पिछले कुछ महीनों में पुराने विमानों की सेवानिवृत्ति के कारण रक्षा मंत्रालय की ओर से ये कदम उठाया गया है।

भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन ताकत घटकर केवल 29 रह गई है, जबकि स्वीकृत संख्या 42 है। आपको बता दें कि सितंबर में भारत की ओर से अपने पुराना MiG-21 बेड़े को पूरी तरह सेवानिवृत्त कर दिया गया है। जल्द ही MiG-29 के शुरुआती वेरिएंट, जगुआर और मिराज 2000 जैसे विमान भी सेवानिवृत्त होंगे।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.