आज इस राशि के जातकों को मिलेगी व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता

Samachar Jagat | Tuesday, 13 Dec 2016 07:00:01 AM
Today the natives of this sign will success in business

आज मार्गशीर्ष की शुक्लपक्ष की चतुर्दशी है इसके साथ ही आज पूरे दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। रोहिणी नक्षत्र में साध्य योग बनने से आज सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, आइए आपको बताते हैं इसके बारे में.....

मेष  :-

मेष राशि के जातकों को आज किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, उलझे हुए विवादों का समाधान निकलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष :-

नियमों की अवहेलना करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, किसी आवश्यक कार्य में धन खर्च करने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन :-

आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा, वहीं किसी महंगी चीज को खरीदने का मन करेगा, ऐसे में धन खर्च होने की भी संभावना है।

कर्क :-

व्यवसायिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन परिजनों और मित्रों के व्यवहार से आपको परेशानी हो सकती है।

सिंह :-

इस राशि के जातकों को आज उत्तरदायित्व की चिंता सताएगी, आज निवेश करने से बचें, हानि होने की संभावना है।

बिना पैसे खर्च किए करें ये उपाय, नहीं होगी जीवन में किसी चीज की कमी

कन्या :-

पूरे प्रयास के बाद भी काम पूरे न होने की वजह से मन दुखी होगा, कुछ बदलावों के बाद किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला :-

आर्थिक तंगी के कारण परिजनों से झगड़ा होने की संभावना है, जीवनसाथी का भाग्योदय होगा, रोजगार में सफलता से धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक :-

आपको धनाभाव की समस्या से छुटकारा मिलेगा, निकटजन सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार रखेंगे।

धनु :-

इस राशि के जातकों को कड़ी मेहनत से बड़ा लाभ मिलेगा, इससे मन प्रसन्न रहेगा। शाम के समय कहीं बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

मकर :-

उम्मीद से ज्यादा काम करना पड़ेगा, अधिकारी आप पर जिम्मेदारियों का बोझ डालेंगे, जिससे मन अशांत रहेगा।

अगर घर का ये हिस्सा है खाली तो परिवार के सदस्यों के बीच रहता है तनाव

कुंभ :-

समय आपके पक्ष में बना हुआ है, सभी कार्य यथासमय बनते जाएंगे। किसी कार्य में लाभ होने की भी संभावना है।

मीन :-

परिवार वालों के व्यवहार से मन दुखी होगा, स्थान परिवर्तन के योग हैं। आर्थिक दबाव ने भी चिंतित रहेंगे।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

क्या आपको पता है पांडवों ने खाया था अपने मृत पिता के शरीर का मांस?

भगवान कृष्ण ने क्यों किया कर्ण का अंतिम संस्कार

भगवान गणेश ने क्यों दिया गीता का उपदेश

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.