क्या आप जानते है कि रैंप वॉक करते समय मॉडल्स एक्सप्रेशन-लेस क्यों रहते हैं,जानिए ?

Samachar Jagat | Thursday, 06 Oct 2016 12:00:15 PM
Do you know Why models are expressionless on ramp

कहा जाता है कि एक मुस्कुराहट से फोटो अच्छी आती है। मुस्कुराने से एक पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। पर क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि मॉडल्स इतने खूबसूरत होते हुए भी रैंप पर वॉक करते हुए कभी मुस्कुराते नहीं हैं? देखने में ऐसा लगता है जैसे वो इतनी खूबसूरत और परफेक्ट होने के बाद भी खुश नहीं हैं। जितना बड़ा ब्रांड होता है, उतनी ही एक्प्रेशन -लेस होते है उसकी मॉडल!


असल में मॉडल्स के भावहीन चेहरे के पीछे कुछ सोचे-समझे कारण होते हैं ये हैं वो कारण: 

1 . इससे मॉडल ज़्यादा कॉन्फिडेंट दिखता है:

भावहीन चेहरा ज़्यादा कॉन्फिडेंट लगता है। इसका मतलब ये होता है कि उसे किसी के अप्रूवल की ज़रूरत नहीं है। जिससे यह पता चलता है कि वह अपने स्टाइल को लेकर पूरी तरह श्योर है।

2.देखने वाले का ध्यान कपड़े की तरफ ज्यादा हो: 

अगर कोई भी मॉडल रैंप वॉक के समय मुस्कुराएगा तो दर्शकों का ध्यान कपड़े की तरफ कम और उनके फेश की तरफ ज़्यादा होगा। और मॉडल का काम यही होता है कि जो भी वह पहनें उसे बेदतर ढंग से प्रदर्शित करे।


3.भावहीन चेहरा रूतबे का प्रतीक है:

पहले के जमाने में राजा-रानियां अपनी फोटोग्रॉफि करवाते समय हंसते नहीं थे। ये उनकी पॉवर का प्रतीक होता था। अभिमानी भाव को रुतबे से जोड़ कर देखा जाता था।


4.एक्सप्रेशन-लेस चेहरा ये दिखाता है कि उसे आपमें कोई दिलचस्पी नहीं है:

एक मुस्कुराता हुआ चेहरा दिखाता है कि वो इंसान आपसे बात करने में दिलचस्पी रखता है। मॉडल्स का भावहीन रहना ये दिखाता है कि वो बाकी लोगों से ऊपर के स्तर के हैं और वो आपमें दिलचस्पी नहीं रखते हैं। उन्हें यह दिखाना होता है कि वो आपसे बेहतर हैं।

5.रैंप पर मुस्कुराना मज़ाकिया लग सकता है:

आम तौर पर मुस्कुरानें के लिए कोई न कोई वजह चाहिए होती है। रैंप पर बिना वजह मुस्कुराना फ़नी लग सकता है। कई बार तो अजीबोगरीब कपड़े पहन कर भी रैंप पर उतरना पड़ता है। ऐसे में यदि वो हंसने लगें, तो ये उन्हें फ़नी भी दिखा सकता है। भावहीन चेहरे से उनकी आत्मस्वीकृति झलकती है, उनके लिए यह साबित करना होता है कि वो किसी भी चीज को फ़ैशनेबल बना सकते हैं।


यही कारण है कि मॉडल्स रैंप वॉक करते हुए भावहीन रहते हैं…

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.