Travel Tips: बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है पंगोट, इस कारण यादगार बनेगा आपका टूर 

Samachar Jagat | Friday, 17 Nov 2023 12:28:28 PM
Travel Tips: Pangot is a very beautiful hill station, this is why your tour will become memorable

इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में घूमने के हिसाब से नैनीताल बहुत ही शानदार जगह है। यहां पर कई खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद हैं। आज हम आपको पंगोट हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो नैनीताल से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये उत्तराखंड का एक बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। 

आप अपने पार्टनर के साथ सर्दी के मौसम में यहां पर हनीमून के लिए जाना चाहिए। ये हिल स्टेशन पक्षियों के कारण प्रसिद्ध है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पर पक्षियों की लगभग 580 प्रजातियां हर साल आती हैं और ये बल्र्ड वाचिंग के लिए एक सबसे अच्छा स्थान है।

यहां पर आपको हिमालयी प्रजातियों लैमरजियर, हिमालयन ग्रिफन, ब्लू-विंग्ड मिनाला, चित्तीदार और स्लेटी-समर्थित फोर्कटेल, रूफ-बेल्ड वुडपेकर, रूफ-बेलिड नेल्टवा, खालिज तीतर, विभिन्न प्रकार के थ्रश आदि का दीदार करने का मौका मिलेगा। विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों और जीवों के के कारण यहां पर आपको आकर्षक नजारों का दीदार करने का मौका मिलेगा। आपको यहां की बर्फ से ढकी चोटियों बहुत ही पंसद आएगी। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां पर जाने से आपका टूर यादगार साबित होगा। 
 

PC: herzindagi 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.