Travel Tips: जम्मू, श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका, शानदार है ये टूर पैकेज

Hanuman | Monday, 11 Aug 2025 09:20:42 AM
Travel Tips: You will get a chance to visit beautiful places like Jammu, Srinagar, Gulmarg, Pahalgam, this tour package is great

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका कश्मीर भ्रमण का प्लान है तो आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के तहत सस्ते में कश्मीर की यात्रा कर सकते हैं। इसके तहत आपको कश्मीर घुमाने के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 12 अगस्त, 2025 यानी कल से कोलकाता से शुरू होगा। इसका नाम जन्नत ए कश्मीर विद वैष्णो देवी दर्शन कंफम्र्ड ट्रेन टिकट है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज के तहत आपको 11 रातों और 12 दिनों तक जम्मू, श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम जैसी खूबसूरत जगहों का दीदार करने का मौका मिलेगा। 

आईआरसीटीसी की ओर से ही इस पैकेज के तहत आपको खाने पीने के साथ रुकने के लिए होटल का इंतजाम किया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज आपके लिए उपयोगी साबित होगा। आपको आज ही इस टूर पैकेज के लिए अपना टिकट बुक करवा लेना चाहिए। ये टूर पैकेज आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC:   travel.india, vargiskhan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.