बीजेपी पर राहुल का तंज, हिटलर-मुसोलिनी भी बड़े ब्रांड थे

Samachar Jagat | Sunday, 15 Jan 2017 06:17:38 AM
Hitler Mussolini were the big brands Rahul

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज की टिप्पणियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि हिटलर और मुसोलिनी भी बहुत बड़े ब्रांड थे। गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर विज के वीडियो के साथ जारी एक पोस्ट में कहा, हिटलर और मुसोलिनी भी बहुत बड़े ब्रांड थे। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर एक नया विवाद पैदा करते हुए शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी से बड़े ब्रांड हैं।

विज अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अंबाला में मीडियाकर्मियों से कहा कि खादी ग्रामोद्योग आयोग के कैलेंडर पर महात्मा गांधी की फोटो की जगह मोदी का फोटो लगाए जाने के बाद अब नोटों पर से भी गांधी की फोटो हटाई जाएगी। विज ने कहा, महात्मा गांधी का ऐसा नाम है, नोट के ऊपर चिपक गया जिस दिन से, नोट का अवमूल्यन हो गया।

अच्छा किया है कि गांधी का हटा के मोदी का लगाया है। मोदी ज्यादा बेहतर ब्रांड नाम है और मोदी की फोटो लगने से खादी की 14 प्रतिशत बिक्री बढ़ी है। यह पूछे जाने पर कि मोदी सरकार द्वारा जारी किए गए नोटों पर भी महात्मा गांधी के छायाचित्र क्यों छापे जा रहे हैं? विज ने कहा, हट जाएंगे धीरे धीरे।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.