उत्तर भारत में ठंड ने छुड़ाई धूजणी, यूपी में कोहरे ने ली 7 जानें

Samachar Jagat | Monday, 26 Dec 2016 12:48:05 PM
 north india redeemed Dhujni cold  fog in Uttar Pradesh claimed 7 Learn

नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में कड़ाके पड़ रही है। यूपी में कोहरे की वजह से सडक़ दुर्घटनाओं ने 7 लोगों की जान ले ली है। घने कोहरे के कारण ट्रेन तथा विमान सेवाओं पर असर पड़ा। राजधानी वासियों को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दृश्यता का स्तर खराब होने की वजह से 30 ट्रेनों में देरी हुई और छह ट्रेनों का समय बदलना पड़ा। विमान सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

कम से कम 8 अंतरराष्ट्रीय और सात घरेलू उड़ानों में देरी हुई है। लद्दाख में तापमान में कई डिग्री की गिरावट आई है हालांकि कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में वृद्धि के साथ ठंड से थोड़ी राहत मिली है। श्रीनगर का तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीती रात के शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान से दो डिग्री अधिक है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला एवं उसके आसपास के इलाकों में बर्फबारी और उसके बाद बारिश हुई जबकि उससे लगे हुए सैलानी स्थलों कुफरी, फागू एवं नरकंडा में हल्की बर्फबारी हुई जिससे क्रिसमस के मौके पर हिमाचल प्रदेश में इन जगहों पर पहुंचे पर्यटकों के चेहरे जगमगा उठे। आसमान में घने बादल छाए रहे जबकि क्षेत्र में ठंडी कंपकंपाने वाली हवाएं चलती रहीं जिससे तापमान नीचे गिर गया। यूपी में पिछले 24 घंटे के दौरान अनेक इलाके घने कोहरे से घिरे रहे।

इस अवधि में कोहरे के बीच हुए हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। गत 24 घंटे के दौरान राज्य में अनेक स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान आगरा, मुरादाबाद, मेरठ तथा इलाहाबाद मंडलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा मुरादाबाद, झांसी, बरेली, और कानपुर मण्डलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

गत 24 घंटे के दौरान लखनऊ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। अगले 24 घंटे में अनेक स्थानों पर कोहरा गिरने का अनुमान है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हुई जबकि दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान कई डिग्री बढक़र सामान्य से ऊपर रहा। चंडीगढ़ में 8.9 मिलीमीटर बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। अम्बाला में न्यूनतम तापमान 14.2, हिसार में 10.2 डिग्री सेल्सियस था। राजस्थान में कोहरे की वजह से रेल और सडक यातायात के साथ आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.