J&K: पुंछ में सीमा पार की गोलाबारी में सैनिक शहीद, जवाबी फायरिंग जारी 

Samachar Jagat | Sunday, 06 Nov 2016 12:06:58 PM
soldiers martyrd after cross border firing in poonch 

जम्मू। जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के कृष्ण घाटी सेक्टर में नियंत्रणा रेखा पर भारतीय चौकियों पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में एक सैनिक शहीद हो गया। 

पुलिस के एक अधिकारी ने यहां कहा कि पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई अंधाधुंध गोलाबारी और गोलीबारी की जद में कम से कम चार स्थान आए है। पाकिस्तानी सेना क्षेत्र में नागरिक और रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया।

अधिकारी ने कहा कि पुंछ में सीमा पार से हुई गोलीबारी में एक सेना का जवान शहीद हो गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी उसी क्षमता के हथियारों से जवाब दिया है। दोनों ओर से गोलाबारी और गोलीबारी अब भी जारी है। भारतीय सेना की ओर से 28 सितंबर की रात नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों के अड्डों पर लक्षित हमले करने के बाद से पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करना आम बात हो गई है।
भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.