बारिश ने पटना का तापमान गिरा

Samachar Jagat | Friday, 16 Sep 2016 11:47:25 PM
The temperature dropped rain Patna


पटना। राजधानी पटना में शुक्रवार को बारिश होने से यहां का तापमान गिरने के साथ बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश रिकार्ड की गई।
मौसम विभाग कार्यालय से शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश की राजधानी में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक पटना में 25.6 मिमी बारिश हुई। 
बिहार के प्रमुख शहरों पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में आज अधिकतम तापमान क्रमश 33.4 डिग्री सेल्सियस, 34.7 डिग्री सेल्सियस, 35.6 डिग्री सेल्सियस और 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया।
बिहार में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे र्आता का सबसे अधिक स्तर पूर्णिया में 91 प्रतिशत रहा जबकि आज शाम 5.30 बजे र्आता का सबसे अधिक स्तर पटना जिला में 95 प्रतिशत रहा।
अगले 24 घंटे के दौरान पटना और पूर्णिया में सामान्य तौर पर आकाश के मेघाच्छादित रहने के साथ मध्यम बारिश होने तथा गया एवं भागलपुर सामान्य तौर पर आकाश में बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.