ब्रेकफास्ट रेसिपी : दलिया-सेब खिचड़ी

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 09:25:10 AM
Breakfast recipes Daliya apple khichdi

दलिया और सेब को मिलाकर इसकी खिचड़ी बनाई जाती है। ये खिचड़ी जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही ये पौष्टिक भी होती है। इसमें ढेर सारा फाइबर, कैल्शियम और अन्य जरूरी विटामिन्स होते हैं। अगर आप डायटिंग पर हैं तो आपको यह रोजाना एक कटोरा खानी चाहिए। इसमें आप ब्राउन शुगर या शहद मिक्स कर सकती हैं। दलिया और सेब की खिचड़ी आपके बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी। इसमें ढेर सारा प्रोटीन होता है। वहीं ये आसानी से बन जाती है। चलिए आपको बताते हैं दलिया-सेब खिचड़ी बनाने की विधि....

पनीर कोल्हापुरी

सामग्री :-

दलिया - 1/4 कप
ओट्स - 3 चम्मच
पानी - 1/2 कप
दूध - 1-1/4कप
सेब - 1/2 कप
बटर-1/2 चम्मच
शहद या ब्राउन शुगर- स्वादअनुसार

तड़का रोटी

विधि :-

सबसे पहले दलिया को साफ पानी से धोकर एक घंटे के लिए भिगो कर रख दें। प्रेशर कुकर में दलिया को पानी के साथ 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं।

जब दलिया पक जाए तब इसे एक बर्तन में डालें। ऊपर से कटे हुए सेब, दालचीनी पावडर और बटर मिलाएं। अब इसमें ओट्स और दूध मिला कर हल्का उबालें। अगर खिचड़ी सूखी हो तो उसमें और दूध मिला लें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

इस छोटी सी चीज को रखें घर में, होगी धन की बरसात

परिवार को सेहतमंद रखना है तो इस दिशा मे मुख करके बनाएं भोजन

सर्वेंट क्वार्टर बनवाते समय वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.