कैबेज रोल्स

Samachar Jagat | Thursday, 01 Sep 2016 04:01:50 PM
Cabbage rolls

पत्ता गोभी की सब्जी खाते-खाते अगर आप और आपके परिवार वाले बोर हो गए हैं तो आप कैबेज रोल्स बना सकती हैं। कैबेज रोल्स को स्नैक्स की तरह खाया जा सकता है। इन्हें बनाना बहुत ही आसान है, इसके साथ ही ये बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं कैबेज रोल्स बनाने की विधि....

कद्दू की इडली

सामग्री:-

1/2 किलो पत्ता गोभी,
1/4 कप कार्न उबला हुआ
1 चम्मच नमक स्वादअनुसार
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच पिसी काली मिर्च
3/4 कप पालक उबली और कटी हुई
1/4 कप क्रीम
1 स्लाइस ब्रेड, किनारे निकले हुए
1/4 चम्मच ओरीगैनो
4 चम्मच चीज, घीसी हुई
टोमैटो सॉस, गार्निशिंग करने के लिए
पत्ता गोभी पर लगाने के लिए तेल

खजूर गुड़ की खीर

विधि :-

पत्ता गोभी को बिना काटे 4 मिनट तक उबाल कर ठंडा करके पोछ लें। अब हल्के हाथों से पत्तागोभी से 6 पत्तियों को अलग कर दें।

ब्रेड को छोटे पीस में घिस कर रख लें। अब एक बर्तन में कार्न, नमक, गरम मसाला, काली मिर्च, पालक, क्रीम, ब्रेड, ओरीगैनो और चीज मिला लें।

इसके बाद पत्तागोभी की पत्ती लें, और इसमें पालक का मिश्रण रखें। फिर इसे ऊपर से फोल्ड करते हुए साइड से अंदर की ओर फोल्ड करें।

मिश्रण को अंदर ही सील कर लें, इसी तरह से अन्य रोल भी बना लें। इन रोल्स को तेल लगे ओवन प्रूफ डिश में रखें।

इस पर ब्रश से तेल लगाएं और प्रिहीट ओवन में 20-25 मिनट रखें। जब यह पक जाए तब इसे टोमैटो सॉस से गार्निश करें और सर्व करें।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.