विंटर रेसिपी : भरवां सेब

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Feb 2017 12:15:31 PM
stuffed apples

ब्रेकफास्ट में एक ऐसी डिश बनानी चाहिए जो स्वादिष्ट तो हो ही इसके साथ ही वह पौष्टिक भी हो। भरवां सेब भी ऐसी ही डिश है, इसे आप आसानी से बना सकती हैं। आइए आपको बताते हैं भरवां सेब बनाने की विधि....

मेथी खाखरा

सामग्री :-

सेब - 2
पनीर - 50 ग्राम
उबला व मसला आलू - 1
कसा नारियल - 1/2 कप
हरी मिर्च - 2
टमाटर सास - 2 चम्मच
तेल - 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर - 3/4 चम्मच
हरा धनिया
पिसी खसखस - 1 चम्मच
सजाने के लिए
हरी चटनी
दही
चाट मसाला

गोभी के पकौड़े

विधि :-

सबसे पहले गोल चाकू से सेब का बीच का बीज वाला भाग निकाल कर 4 भाग में चीरा लगा लें।

अब इसके अंदर सॉस लगाएं। तेल गरम करें, खसखस डाल कर भुनें। बाकी सारी सामग्री डाल कर मिलाएं व 2 मिनट भुनें।

तैयार सामग्री को दोनों सेब में भर दें। चिकनाई लगा कर ट्रे में रख कर एल्मयुनियम फायल से ढंक कर 5-6 मिनट बेक करें।

बेक होने के बाद इसे चटनी, दही व चाट मसाला डाल कर सर्व करें।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

UP Election 2017 : जिस पार्टी को मिलेगा ओबीसी का साथ, वही बनेगा यूपी का सरताज

गूगल पर भूलकर भी ना करें ये सर्च, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन हुआ लांच, फ्री में मिलेगा इंटरनेट



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.