गूगल पर भूलकर भी ना करें ये सर्च, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Samachar Jagat | Friday, 17 Feb 2017 12:05:51 PM
These Things You Should Never Ever Search On Google

आज के तकनीकि युग में अगर किसी को कोई जानकारी प्राप्त करनी होती है तो वो सबसे पहले गूगल पर सर्च करता है। गूगल एक ऐसा सर्च इंजन है जिस पर आसानी से सभी जानकारियां उपलब्ध हो जाती हैं। वहीं अक्सर लोग गूगल पर कुछ ऐसी खबरों या जानकारियों को सर्च करने लगते हैं जिन्हें सर्च करने पर उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौनसी जानकारियां हैं जिन्हें गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए तो आइए आपको बताते हैं इनके बारे में....

टीवी पर वीडियो देखने के लिए फेसबुक ने लांच किया एप

अपराध या आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां :-

गूगल पर ऐसी जानकारी सर्च नहीं करनी चाहिए जो अपराध से संबंधित हो क्योंकि साइबर पुलिस की नजर हमेशा ऐसे लोगों पर होती है जो इस तरह की जानकारियों को सर्च करते हैं। ऐसे में अगर आप गलती से भी अपराध, आतंकवादियों की गतिविधी जैसी जानकारियों को गूगल पर सर्च करते हैं तो आपको इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

विकीपीडिया की तर्ज पर वीडियोपीडिया बनाने की आवश्यकता

आइडेंटिटी से जुड़ा सर्च :

गूगल के पास आपकी सर्च हिस्ट्री का पूरा डाटाबेस होता है। अगर आप अपनी आइडंटिटी से जुड़ी कोई सर्च गूगल पर करते हैं तो आपकी जानकारियां लीक होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं आप अपनी पर्सनल ईमेल लॉगइन को गूगल पर सर्च करने से बचें क्योंकि ऐसा करने पर आपका अकाउंट हैक और पासवर्ड लीक होने की संभावना होती है। इसके साथ ही मेडिकल या किसी खास बीमारी की दवा सर्च करने से भी बचना चाहिए क्योंकि कई बार आपकी सर्च की गई मेडिसिन का नोटिफिकेशन ऐसी विज्ञापन कंपनियां के पास चला जाता है जो गलत तरीके से मेडिकल कारोबार करती हैं।

(Source-Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

UP Election 2017 : जिस पार्टी को मिलेगा ओबीसी का साथ, वही बनेगा यूपी का सरताज

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आज अवश्य करें ये उपाय

धन की कमी चल रही है तो घर में लगाएं फव्वारा

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.