- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश में आज से नए युग की शुरुआत होने वाली है। 1991 के बाद आज तारिक रहमान बांग्लादेश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री बनेंगे। इस देश में गत तीन दशक से सत्ता कभी बेगम खालिदा जिया तो कभी शेख हसीना के पास रही है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के उत्तराधिकारी तारिक रहमान आज पीएम पद की शपथ लेंगे। हाल ही में हुए आम चुनाव में बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीती थी।
रहमान अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की जगह लेंगे। बांग्लादेश में इस बार शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन 'बंगभवन' के के स्थान पर संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन दोपहर कैबिनेट के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
खबरों के अनुसार, सांसदों का शपथ ग्रहण आज सुबह 10:00 बजे होगा, इसके बाद शाम 4:00 बजे मुख्य कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इससे पहले आज सुबह 11:30 बजे संसदीय दल के नेता के चुनाव के लिए बीएनपी की बैठक होगी।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरला
शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री और लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह भी शामिल हो सकते हैं। आपको ता दें कि अगस्त 2024 में शेख हसीना की अगुवाई वाली सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में पहली बार आम चुनव हुए। चुनावों में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक गया था।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें