Rajasthan: गाय को लेकर विधानसभा में हुआ हंगामा, विधायकों के बीच आई हाथापाई की नौबत

Hanuman | Tuesday, 17 Feb 2026 01:51:50 PM
Rajasthan: Ruckus erupts in Assembly over cow issue

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में आज गाय को लेकर पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच जोरदार हंगामा हुआ। हंगामा इतना बढ़ गया कि विधानसभा के गलियारों में विधायकों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। विधायक बालमुकुंदाचार्य की गाय को 'राज्य माता' का दर्जा देने की मांग के बाद ये हंगामा हुआ। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने हिंगोनिया गौशाला का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगा दिया कि राजधानी में बछड़े का कटा सिर लटकाया गया और सत्ता पक्ष का एक विधायक आरोपी को बचा रहा है। इसके बाद विपक्ष के विधायकों ने सदन में गाय के कटे सिर के पोस्टर लहराने शुरू कर दिए।

आरोपों की सुई सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा की ओर घूमने पर वह आगबबूला हो गए। उन्होंने बोल दिया कि अगर इसमें मेरा कोई आदमी शामिल निकला तो मैं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद भाजपा गोपाल शर्मा सदन की मर्यादा भूलकर सीधे विपक्ष की बेंचों की तरफ जा पहुंचे। इसके बाद उनकी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अशोक चांदना से तीखी बहस हुई।  बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों तरफ से हाथ चलने नौबत तक आ गई।

PC: navbharattimes.indiatimes



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.