Rajasthan Weather Update: आज मौसम में आएगा बड़ा बदलाव, 20 जिलों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट

Hanuman | Tuesday, 17 Feb 2026 07:41:48 AM
Rajasthan Weather Update: There will be a big change in the weather today, rain alert issued for 20 districts

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान से सर्दी की विदाई होती नजर आ रही है। वहीं गर्मी ने दस्तक भी दे दी है।  राजधानी जयपुर  सहित प्रदेश कई जिलों में लोगों को दिन में अभी से तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। मौसम विभाग की ओर से आज मौसम में बड़ा बदलाव आने का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के तहत आज और कल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग  की ओर से आज के लिए प्रदेश मे बीस जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के तहत आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के हिस्से जयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, फलोदी, जालोर, पाली, सिरोही, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, नागौर, सीकर और झुंझुनू,अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक और भीलवाड़ा सहित आस- पास के इलाकों में गरज चमक  के साथ बारिश हो सकती है। जयपुर में आस सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो-तीन दिन तक तापमान में हल्की गिरावट  देखने को मिल सकती है। इसके बाद गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा।

 प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से सोमवार को राजधानी  जयपुर में 30.0 डिग्री, पिलानी में 32.4 डिग्री, सीकर में 30.5 डिग्री, कोटा में 31.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 33.0 डिग्री, बाड़मेर में 34.3 डिग्री, जैसलमेर में 32.5 डिग्री, जोधपुर में 33.1 डिग्री, बीकानेर में 33.8 डिग्री,  अजमेर में 30.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 31.2 डिग्री, अलवर में 31.8 डिग्री, चूरू में 32.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 30.1 डिग्री, माउंट आबू में 23.0 डिग्री, सिरोही में 25.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 32.5 डिग्री, करौली में 31.3 डिग्री, दौसा में 31.7 डिग्री, नागौर में 31.7 डिग्री, डूंगरपुर में 32.2 डिग्री, जालौर में 32.2 डिग्री, और झुंझुनूं में 31.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.