- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर सियासी रणनीतियां बनने लगी है। प्रदेश में सत्ताधारी दल भाजपा ने भी चुनावी तैयारियों को लेकर कमान संभाल ली है। इन चुनाओें को लेकर अब मुख्यमंत्री आवास पर संगठन और सरकार के समन्वय से माइक्रो मैनेजमेंट की विस्तृत रणनीति तैयार होगी।
इसके तहत बूथ स्तर तक फोकस किया जाएगा। खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल आज और 18 फरवरी को प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन संवाद करने वाले हैं। इन संवाद कार्यक्रमों में राज्य बजट की घोषणाओं और उनकी जमीनी क्रियान्विति पर भी विस्तार से सीएम भजनलाल कार्यकताओं के साथ चर्चा करेंगे।
बजट के बिंदुवार प्रावधानों पर और उनको जनता के बीच ले जाने की रणनीति बनाई जाएगी। इसी के तहत आज बीकानेर और जोधपुर संभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं से सीएम भजनलाल द्वारा संवाद किए जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान पंचायत और नगर निकायों के वार्डवार समीकरण, सामाजिक संरचना, पिछले चुनावों का आंकलन और स्थानीय मुद्दों के आधार पर अलग-अलग प्लान तैयार किए जाने की संभावना है।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें