- SHARE
-
खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका (नाबाद100) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मैच में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से शिकस्त देकर सुपर 8 में प्रवेश कर लिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। निसंका की इस शानदार शतकीय पारी के बदौलत श्रीलंका ने 182 रन के टारगेट को केवल 18 ओवर में चेज कर लिया। टी20 वर्ल्ड कप के इस संस्करण में ये किसी बल्लेबाज का ये पहला शतक है। इससे पहले आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ओमान के खिलाफ नाबाद 94 रन बनाए थे।
शतकीय पारी के दम पर पथुम निसंका ने अपने नाम कई बड़ी उलपब्धियां दर्ज करवा ली है। पथुम निसंका ने शतक लगाकर टी20 विश्व कप में श्रीलंका की ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में पूर्व महान क्रिकेटर महेला जयवर्धने की बराबरी कर ली है। जयवर्धने ने साल 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 100 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में निसंका ने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए।
निसंका ने दूसरी बार हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
वहीं निसंका श्रीलंका की ओर से अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। निसंका ने दो बार टी20 इंटरनेशनल में 52 गेंदों में शतक जड़ा है। इससे पहले श्रीलंका के इस बल्लेबाज ने साल 2025 में दुबई में भारत के खिलाफ 52 बॉल पर शतक लगाया था। श्रीलंका की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड कुसल परेरा ने बताया है। उन्होंने साल 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 शतक लगाया था।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें