- SHARE
-
खेल डेस्क। लम्बे समय बाद अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कई मैच विजयी पारियां खेली हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में भी केवल 40 गेंदों में 77 रन (10 चौके, 3 छक्के) की तूफानी पारी खेली इसी कारण वह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसी बीच ईशान की निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर ने सबका ध्यान खींच लिया है।
खबर ये है कि ईशान किशन राजस्थान की राजधानी जयपुर निवासी अदिति हुंडिया के साथ विवाह करेंगे। इस बात पर उनके दादाजी ने मुहर लगा चुके हैं। अदिति और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के रिश्तों की चर्चा साल 2019 के आईपीएल फाइनल के दौरान शुरू हुई थी। इस दौरान अदिति को ईशान को सपोर्ट करते देखा गया था।
अब सोशल मीडिया और गूगल पर ईशान की होने वाली दुल्हनिया को लेकर सर्च बढ़ गई है। आज हम आपको अदिति हुंडिया के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। खबरों के अनुसार, अदिति हुंडिया एक खूबसूरत मॉडल होने के साथ ही बेहद सफल बिजनेस वुमन भी हैं।
हासिल कर चुकी हैं ये डिग्री
अदिति हुंडिया ने अपनी पढ़ाई जयपुर के इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से पूरी करने के बाद यहीं के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर्स की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में भी बहुत कम उम्र में अपना लोहा मनवाया। अदिति हुंडिया का साल 2017 में 'फेमिना मिस इंडिया' राजस्थान का खिताब जीतने के बाद 2018 में वे 'मिस सुपरनेशनल इंडिया' के रूप में चयन हुआ। इसके बाद पोलैंड में आयोजित 'मिस सुपरनेशनल' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर सबका दिल जीत लिया।
PC:zeenews.india, ndtv, zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें