केन्द्र सरकार को ये प्रस्ताव भेजने वाली है Bhajanlal सरकार, हो गया है विधानसभा में ऐलान

Hanuman | Tuesday, 17 Feb 2026 08:28:13 AM
The Bhajanlal government is going to send this proposal to the central government, the announcement has been made in the assembly

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब विधानसभा क्षेत्र जहाजपुर में एकलव्य मॉडल स्कूल खोलने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा। इस बात का ऐलान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सोमवार को विधानसभा में कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विधानसभा क्षेत्र जहाजपुर में एकलव्य मॉडल स्कूल खोलने की मंशा रखती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्कूल खोलने का प्रस्ताव प्राप्त होने पर शीघ्रता से केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा।

खराड़ी ने इस दौरान कहा कि जहाजपुर में निर्धारित मापदण्ड के अनुसार जनजातीय आबादी है, लेकिन उसका प्रतिशत कम होने के कारण एकलव्य मॉडल स्कूल खोलने की स्वीकृति नहीं मिल सकी है। खराड़ी प्रश्नकाल के दौरान सदस्य गोपीचन्द मीणा द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

भजनलाल सरकार के मंत्री खराड़ी ने कहा कि जनजाति मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार नवीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल खोलने के लिए प्रत्येक ब्लॉक (तहसील) में 50 प्रतिशत जनजाति की जनसंख्या और कम से कम 20 हजार की जनजाति आबादी होना आवश्यक है।

लिखित जवाब में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने दी ये जानकारी
इससे पहले विधायक मीणा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र जहाजपुर में गैर अनुसूचित क्षेत्र अन्तर्गत विभाग द्वारा बालकों के लिए राजकीय जनजाति बालक आश्रम छात्रावास लुहारीकंला एवं जहाजपुर तथा बालिकाओं के लिए राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास धौड़ एवं सरसिया (जहाजपुर), जिला भीलवाडा संचालित है। उन्होंने भीलवाड़ा जिले में अनुसूचित जनजाति आबादी का विधानसभावार, उपखण्डवार, संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा।

PC:  dipr.rajasthan,  rajasthan.ndtv, patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.