- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर के आरआईसी में आयोजित 'अखिल भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम' (NSIL-2026) समारोह का उद्घाटन किया। भजनलाल शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समागम का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों के नेतृत्व को सशक्त बनाना और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए नई दिशा तय करना है।
सीएम भजनलाल ने कहा कि मेरा समस्त शिक्षकों, युवाओं और शोधकर्ताओं से आह्वान है कि वे राजस्थान के शैक्षणिक संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार के माध्यम से देश के अग्रणी केंद्रों के रूप में स्थापित करने में अपना योगदान दें। हमारी सरकार इस कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर रही है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन 'यही समय है, सही समय है' की राह पर आज हमारा राजस्थान आगे बढ़ रहा है। 'अखिल भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम' (NSIL-2026) समारोह में देश भर से बड़ी संख्या में संस्थानों के प्रतिधियों ने हिस्सा लिया है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें