Bhiwadi: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण, जिंदा जले 8 लोग, मानव कंकाल में बदल गए शव

Hanuman | Monday, 16 Feb 2026 12:37:41 PM
Bhiwadi: Massive fire breaks out at chemical-firecracker factory, 8 people burned alive

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के औद्योगिक शहर भिवाड़ी में आज सुबह एक केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। यहां खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इस फैक्ट्री में आज सुबह करीब साढ़े नौ तेज धमाके होने के बाद भीषण आग लग गई। इसके कारण फैक्ट्री में 8 लोगों के जिंदा जलने की खबर आ रही है।

एक मजदूर अब भी फंसा होने की खबर है। आग इतनी भयावह थी कि मलबे से निकाले गए शवों की शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया है। कई शव पूरी तरह जलकर मानव कंकाल में  बदल गए हैं।  बताया जा रहा है कि घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। एडीएम सुमिता मिश्रा ने घटना की जानकारी दी है।

उन्होंने  बताया की  पुलिस को गश्त के दौरान आग की इस घटना का पता चला। इसके बाद तुरंत रेस्क्यू  प्रारंभ किया गया।  इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे। खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना स्थल पर कई अधिकारी मौजूद हैं। 

 फैक्ट्री में  हुए 3 से 4 बार तेज धमाके 
फैक्ट्री  में आग की लपटें भड़कते ही कई मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि  जिस फैक्ट्री  में आग लगी वह कई माह से बंद थी। इस फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक पड़ा होने की भी जानकारी सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने जानकारी दी कि फैक्ट्री में 3 से 4 बार तेज धमाके हुए। इसके बाद यहां पर आग लगी। आग लगने के कारण के बारे में अभी तक कोई जानकारी  सामने नहीं आई है।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.