Rajasthan weather update: बाड़मेर में 35 डिग्री के पार हुआ तापमान, अभी से पड़ने लगी है गर्मी, अब बारिश का है अलर्ट

Hanuman | Monday, 16 Feb 2026 08:07:50 AM
Rajasthan weather update: Temperatures in Barmer have crossed 35 degrees Celsius

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम बदलाव के दौर से गुजर रहा है। प्रदेश के कई जिलों में अभी से लोगों को मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि शेखावाटी के एरिया में अब भी सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना हुआ है। वहीं पश्चिमी हिस्से बाड़मेर और जैसलमेर जैसे जिलों में गर्मी अपना प्रभाव दिखाने लगी है। रविवार को जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, चित्तौड़गढ़, जालौर, लूणकरणसर, पाली और डूंगरपुर में भी दिन में लोगों को  तेज गर्मी का अहसास हुआ।  

मौसम विभाग के अनुसार, एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस क सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव राजस्थान में कल से देखने को मिलेगा। जयपुर, बीकानेर संभाग में 17 और 18 फरवरी को बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

प्रमुख जिलों में इतना रहा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से रविवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 5.6 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी  जयपुर में 14.6 डिग्री, पिलानी में 11.2 डिग्री, सीकर में 9.5 डिग्री, कोटा में 12.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 12.4 डिग्री, जोधपुर में 12.5 डिग्री, माउंट आबू में 8.6 डिग्री, अजमेर में 12.4 डिग्री, वनस्थली में 9.3 डिग्री, अलवर में 7.6 डिग्री, बीकानेर में 15.0 डिग्री, चूरू में 11.0 डिग्री, श्री गंगानगर में 12.4 डिग्री, नागौर में 9.1 डिग्री, बाड़मेर में 15.2 डिग्री, जैसलमेर में 14.8 डिग्री, , जालौर में 9.7 डिग्री, सिरोही में 9.2 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 7.0 डिग्री, करौली में 8.4 डिग्री, दौसा में 9.4 डिग्री और झुंझुनूं में 11.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान  मौसम विभाग की ओर से रविवार को रिकॉर्ड किया गया।

PC: zeenews.india



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.