- SHARE
-
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से राजस्थान आने वाले हैं। वह यहां पर प्रदेशवासियों को कई सौगातें देंगे। पीएम मोदी का 28 फरवरी को अजमेर में आने का कार्यक्रम है। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में वह प्रदेशवासियों को कई सौगातें देंगे।
इस अवसर पर प्रदेशभर में 23 हजार 500 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही, रोजगार उत्सव के तहत 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस भी इस बात की जानकारी दी। सीएम भजनलाल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति से ‘विकसित राजस्थान के संकल्प को नई शक्ति मिलेगी तथा प्रदेशवासियों में नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का भी संचार होगा।
आपको बता दें के पीएम मोदी अपने कार्यकाल में कई बार राजस्थान आ चुके हैं। वह प्रदेश को कई बड़ी सौगातें दे चुके हैं।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें