- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इस साल रंगों के त्योहार होली को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ये त्योहार इस बार खगोलीय और ज्योतिषीय गणनाओं के फेर में फंसता नजर आ रहा है। मार्च महीने में लगने जा रहे साल के पहले चंद्रग्रहण के कारण लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। इस बार 2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा।
आपको बता दें कि होली दहन के अगले दिन रंगोत्सव मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बात होली दहन के अगले दिन यानी 3 मार्च को खग्रास चंद्रग्रहण लगेगा। ऐसे में शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण और सूतक काल के दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य, उत्सव या रंग खेलना वर्जित माना गया है।
इसी कारण इस बात होली दहन के अगले दिन 3 मार्च को रंगोत्सव नहीं मनाया जाएगा। 4 मार्च को लोगों द्वारा रंगोत्सव मनाया जाएगा। आपको बता दें कि ग्रहण से लगने से उसका सूतक 9 घंटे पहले लग जाएगा।
PC: accedo.tv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें