अयोध्या को विश्व स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा

Samachar Jagat | Friday, 12 May 2017 04:37:22 PM
Ayodhya will be developed as a world class tourist destination

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या को धार्मिक नगरी के साथ-साथ विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 130 करोड़ रुपए खर्च करेगी। प्रदेश के प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि धार्मिक नगरी को मूलभूत सुविधाओं से लैस कर अब विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में शीघ्र ही विकसित किया जाएगा।

Movie review : अमिताभ बच्चन के दमदार अभिनय के अलावा देखने लायक कुछ नहीं है 'सरकार 3' में

अवस्थी ने कहा कि गुप्तार घाट का 850 मीटर विकास करते हुए उद्यान विभाग के गेस्ट हाउस तक घाट बनाने के लिए करीब 36 करोड़ रूपए का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि करीब 52 करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या की 32 सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा विद्युत तारों को अण्डर ग्राउण्ड करने के लिए 42 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।-एजेंसी

READ MORE :-

इंसान के भीतर-बाहर को रौशन करता है प्यार : शाहरूख़

शंघाई डिजनीलैंड में ‘पाइरेट्स ऑफ दि कैरिबियन 5’ के वर्ल्ड प्रीमियर पर डेप ने प्रशंसकों का मन मोहा

ड्वेन जॉनसन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पेश करने की संभावना जताई

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.