ये हैं इंडोनेशिया के 5 सबसे खूबसूरत हिन्दू मंदिर

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 09:56:43 AM
beautiful temples of indonesia

पूर्वी एशिया के देश इंडोनेशिया में हिंदू परंपराओं और मंदिरों का बहुत महत्व हैं, वहां पर कई भव्य और सुंदर मंदिर हैं। यहां बने देवी-देवताओं के मंदिर इतने सुंदर हैं कि उनकी गिनती दुनिया के सबसे सुंदर मंदिरों में भी की जाती है। आज हम आपको इंडोनेशिया के ऐसे ही कुछ खास मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं-

पर्यटकों को पसंद आता है यहां का शांत वातावरण

1.तनह लोट मंदिर(बाली)

भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर इंडोनेशिया के बाली में एक विशाल समुद्री चट्टान पर बना हुआ है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध यह मंदिर16वीं शताब्दी में निर्मित बताया जाता है। यह मंदिर अपनी खूबसूरती के कारण इंडोनेशिया के मुख्य आकर्षणों में से एक माना जाता है। यह मंदिर बाली द्वीप के हिन्दुओं की आस्था का बड़ा केंद्र हैं।
 

2. पुरा तमन सरस्वती मंदिर (बाली)

देवी सरस्वती को समर्पित यह मंदिर बाली के उबुद में है। देवी सरस्वती को हिन्दू धर्म में विद्या, ज्ञान और संगीत की देवी माना जाता हैं, इसलिए यहां पर भी देवी सरस्वती की पूजी ज्ञान और विद्या की देवी के रूप में ही की जाती है। यहां पर एक सुन्दर कुंड भी बना है, जो इस मंदिर का मुख्य आकर्षण है। यहां हर रोज संगीत के कार्यक्रम होते हैं।
 

ये हैं दुनिया के कुछ प्रसिद्ध म्यूजियम

3. पुरा बेसकिह मंदिर (बाली)

बाली द्वीप के माउंट अगुंग में स्थित यह मंदिर प्रकृति की गोद में बसा इंडोनेशिया का सबसे सुन्दर मंदिर है। यह बाली का सबसे बड़ा और पवित्र मंदिर भी है, जो बाली मंदिरों की श्रृंखला में शामिल किया गया है। 1995 में इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित कर दिया था। इस मंदिर में कई देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं।


4. प्रम्बानन मंदिर (जावा)

मध्य जावा में बना प्रम्बानन मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा और विशाल हिंदू मंदिर है। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा को समर्पित है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। दुनिया भर के पर्यटकों के लिए प्रम्बानन मंदिर आकर्षण का केंद्र रहता है। इस मंदिर में त्रिदेवों के साथ ही उनके वाहनों के भी मंदिर बने हुए हैं।


5.सिंघसरी शिव मंदिर(जावा)

13वीं शताब्दी में बना सिंघसरी मंदिर पूर्वी जावा के सिंगोसरी में बना हुआ है। यह विशाल मंदिर अपनी भव्यता के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर में भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा है। यहां पर रोज बड़ी संख्या में भक्त आते हैं और भगवान शिव से संबंधी सभी त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाए जाते हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

बेरोजगार अपने शयनकक्ष में करेंगे ये रंग तो जल्द ही मिलेगी जॉब

इन मंदिरों में होती है महाभारत के खलनायकों की पूजा

मोती शंख रखें घर में नहीं होगी धन की कमी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.