इस औषधीय झरने में स्नान करने से ठीक हो जाते हैं असाध्य रोग

Samachar Jagat | Friday, 23 Dec 2016 08:00:01 AM
The medicinal bathing in waterfalls heal incurable disease

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की पुष्पराजगढ़ तहसील में स्थित है अमरकंटक। इसे भारत के पवित्र स्थलों में गिना जाता है और भारत की प्रमुख सात नदियों में से अनुपम नर्मदा का उद्गम स्थल अमरकंटक ही है। विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमालाओं के बीच 1065 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हरा-भरा अमरकंटक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है।

यहां रहने के लिए आपको मिलेंगे पैसे

नर्मदा और सोन नदियों का यह उद्गम आदिकाल से ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहा है। यहां का वातावरण इतना सुरम्य है कि यहां महज तीर्थयात्रियों का ही नहीं बल्कि प्रकृति प्रेमियों का भी तांता लगा रहता है। अमरकंटक में एक धुनी पानी नामक गर्म पानी का झरना है।

यह झरना औषधीय गुणों से संपन्न है और इसमें स्नान करने शरीर के असाध्य रोग ठीक हो जाते हैं। दूर-दूर से लोग इस झरने के पवित्र पानी में स्नान करने के उद्देश्य से आते हैं। नर्मदाकुंड नर्मदा नदी का उदगम स्थल है। इसके चारों ओर अनेक मंदिर बने हुए हैं।

ऐसी महिला का साथ मिलने से रंक भी बन सकता है राजा

माना जाता है कि भगवान शिव और उनकी पुत्री नर्मदा यहीं निवास करते थे। अमरकंटक में दूधधारा नाम का यह झरना काफी लोकप्रिय है। ऊंचाई से गिरते इस झरने का जल दूध के समान प्रतीत होता है इसीलिए इसे दूधधारा के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा भी यहां देखने लायक बहुत कुछ है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

अगर आपको सपने में दिखता है स्त्री का ये रूप तो समझ लें जल्द ही बनने वाले हैं धनवान

कुंवारों के लिए बड़े काम के हैं ये उपाय

इस क्रिया से इंसान अपने पूर्व जन्म के बारे में सब कुछ भूल जाता है

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.