आलीशान होटलों से कम नहीं हैं ये फ्लाईट्स

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 12:50:35 PM
Visit beautiful Flaits

हवाई यात्रा में इकोनॉमी क्लास और बिजनेस क्लास का सुख अलग होता है। इनके किराए में भी बहुत अंतर होता है। वहीं आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कुछ फ्लाईटों में लाखों रूपए किराया वसूला जाता है। इन फ्लाईटों में जाने के बाद आपको ऐसा लगेगा मानों आप किसी आलीशान होटल में आ गए हों। वहीं अंदर से ये फ्लाईट बहुत ही खूबसूरत हैं जिन्हें देखकर आपको लगेगा कि आप किसी जन्नत में आ गए हैं। आईए आपको लेकर चलते हैं इन खूबसूरत फ्लाईट्स की सैर पर.....

प्रेमियों के लिए बहुत खास है ये वाटरफॉल

सिंगापुर एयरलाइंस :-

सिंगापुर एयरलाइन का विमान ए380 आपको फ्रैंकफर्ट से न्यूयॉर्क की यात्रा पर ले जाता है। शाही स्वागत के लिए इससे बेहतर कोई और फ्लाइट ही नहीं। इस फ्लाईट की यात्रा के आनंद के लिए आपको 5500 डॉलर से 23 हजार डॉलर तक खर्च करना पड़ सकता है।

एतिहाद डॉयमंड फर्स्ट क्लास :-

इस फ्लाइट की टैगलाइन है फ्रॉम अबुधाबी टू द वर्ल्ड। इस फ्लाइट के टिकट 6000 डॉलर से 15000 डॉलर के बीच हैं। यहां हर अटेंडेंट आपको नाम से वेलकम करेगी और साथ में चॉकलेट बॉक्स भी देगी।

एमिरेट्स फर्स्ट क्लास सुईट्स :-

इस फ्लाइट का केबिन किसी भी फ्लाइट के मुकाबले काफी बड़ा है। सीट पूरी तरह से बेड में तब्दील हो जाती है। इसका बॉथरूम बहुत ही खूबसूरत है। जहां फ्लाइट अटेंडेंट आपकी मदद के लिए हाजिर रहते हैं।

शांति की तलाश है तो जाएं इन जगहों पर

एएनए फर्स्ट स्क्वॉयर :-

इस फ्लाइट में मस्ती भरे माहौल के लिए काफी जगह है, यहां कपड़े टांगने के लिए हैंगर की भी व्यवस्था है। आपके बुलावे पर फ्लाइट अटेंडेंट आपकी सीट को सोने के लिए तैयार कर देती हैं। खाने के मामले में ये फ्लाइट लाजवाब है।

कतर एयरवेज बिजनेस क्लास :-

इस फ्लाइट में सीटों की सजावट पर खास ध्यान दिया गया है। बॉथरूम छोटे पर एक आदमी के लिए परफेक्ट है। इस फ्लाइट का बिजनेस क्लास बार इसकी खासियत है, यहां महज 20 यूरो में वाई-फाई सेवाएं भी मिल जाती हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जानिए! हनुमान जी को क्यों कहा जाता है पवन पुत्र

विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज करें ये उपाय

अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है चेन्नई

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.