- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में एक दिन दहलाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। बताया जा रहा हैं की यहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक का गर्लफ्रेंड ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गुप्तांग काट दिया। लहूलुहान प्रेमी ने स्वजन को वीडियो काल कर जानकारी दी। प्रेमी के स्वजन घायलावस्था में उसे दिल्ली के नांगलोई स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
खबरों की माने तो प्रेमिका और युवक के बीच दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक के पिता पूर्व प्रधान है। युवक का एक वर्ष पूर्व स्वजन ने किसी और युवती से निकाह करा दिया। बाद में इसी बात पर प्रेमिका से उसकी अनबन हो गई। फिलहाल महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है। उसके चार बच्चे बताए जा रहे हैं। प्रेमी प्रेमिका के गांव आसपास होने के कारण बाद में दोनों के स्वजन ने मिलकर इस मामले में समझौता कर लिया था। बताया गया कि बुधवार को युवक अपनी गाड़ी में एक मरीज को दिल्ली में उपचार के लिए लेकर गया था। वहां से वह प्रेमिका के पास उसके घर दिल्ली चला गया।
लहूलूहान हाल में निकला बाहर
युवक वहां से लहूलुहान होकर चीखता-चिल्लाता हुआ बाहर निकला और एक ईरिक्शा में बैठकर अपने स्वजन को वीडियो काल कर जानकारी दी। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों और से किस तरह का मामला अभी दर्ज नहीं हुआ है।
pc-youtube