IPL 2024: अब इस लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी मुंबई इंडियंस, केकेआर के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

Samachar Jagat | Friday, 03 May 2024 12:36:01 PM
IPL 2024: Now Mumbai Indians will enter the field with this goal, playing eleven can be like this against KKR

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 51वें मैच में आज पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को जीतकर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी।  हालांकि अब मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की राह बहुत ही कठिन हो चुकी है। 

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम 10 मैचों में 3 जीत के साथ आईपीएल 2024 की अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 9 मैचों में 6 जीत के साथ आईपीएल के इस संस्करण की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। अब मुंबई इंडियंस अपने होमग्राउंड पर जीत दर्ज करके प्लेऑफ की रेस में बरकरार रहने के लक्ष्य के साथ मैदान उतरेगी। 

मुंबई इंडियंस अभी तक इस संस्करण में सूर्यकुमार यादव और नुवान तुषारा की अदला-बदली कर रहा है और यह जारी रहने की संभावना है। वहीं कोलकाता नाइडट राइडर्स एक बार फिर से सुनील नरेन, स्टार्क और वरुण चक्रवर्ती को फ्रंटलाइन गेंदबाज के रूप में उतार सकती है। 

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी/ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा। 

केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन
फिल साल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा/मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय/सुयश शर्मा। 

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.