1 October: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे कई सारे नियम, आपकी जेब पर असर पड़ना हुआ तय

Samachar Jagat | Saturday, 30 Sep 2023 12:41:02 PM
1 October : Many rules will change from October 1, it is sure to affect your pocket.

इंटरनेट डेस्क। सितंबर महीने का आज आखिरी दिन है और कल से अक्टूबर महीने की शुरूआत हो जाएगी। नए महीन की शुरूआत के साथ ही कल से कई नियम भी बदल जाएंगे जो आपकी फाइनेनसियल लाइफ पर भी असर डालेंगे। तो आज हम जानेंगे उनके बारे में। 

टीसीएस नियम
बता दें की स्रोत पर कर संग्रह की नई दरें 1 अक्टूबर 2023 से प्रभावी होंगी। आपका विदेश में खर्च एक वित्तीय वर्ष में तय लिमिट 7 लाख से अधिक है तो आपको टीसीएस का भुगतान करना होगा। भले ही आप विदेश यात्रा कर रहे हों।

इंडियन बैंक स्पेशल एफडी डेडलाइन
इसके साथ ही इंडियन बैंक की वेबसाइट के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इंडियन बैंक ने हाई ब्याज दरों के साथ इंड सुपर 400 और इंड सुप्रीम 300 दिन स्पेशल एफडी स्कीम की समय सीमा 31 अक्टूबर 2023 तक बढ़ा दी है।

एसबीआई वीकेयर की समय सीमा
इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक अब 1 अक्टूबर 2023 से एसबीआई में निवेश नहीं कर पाएंगे। क्योंकि निवेश की तारीख 30 सितंबर 2023 है। वैसे हो सकता है की बैंक अक्टूबर के पहले सप्ताह में समय सीमा को बढ़ा दे। 

pc- zee news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.