Aadhaar Card Update: आधार कार्ड की वैलिडिटी को लेकर क्या आपको हैं पूरी जानकारी? अगर नहीं तो जान ले आप भी

Samachar Jagat | Tuesday, 11 Jul 2023 11:50:13 AM
Aadhaar Card Update: Do you have complete information about the validity of Aadhaar card? If not then you also know

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड आज के समय ऐसा महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है जिसके बिना आप कुछ भी नहीं कर सकते है। आपको किसी सरकारी ऑफिस में काम भी है तो आपके पास इसका होना बहुत ही जरूरी है। इसके साथ ही आपको यह भी पता होना चाहिए की आपका कार्ड एक्सपायर भी होता मतलब एक बार बनने के बाद उसे अपडेट करवाते रहना चाहिए।

10 साल पुराना है तो अपडेट करवाए
आधार कार्ड बनाए हुए आपको 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है तो आपको इसे अपडेट करवा लेना चाहिए। इसके लिए अभी निशुल्क अपडेशन की स्कीम भी जारी है। ऐसे में आपको ये काम करवा लेना चाहिए।

कब तक वैलिड रहता है आधार कार्ड 
वैसे तो आधार कार्ड एक बार बन जाने के बाद जीवन भर के लिए वैध रहता है और उसे अपडेट करवाना होता है। लेकिन नाबालिगों के मामले में आधार कार्ड कुछ समय के लिए वैध रहता है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड अपडेट करना आवश्यक होता है। वहीं 15 साल पर भी इस आधार कार्ड को अपडेट कराना होता है। अगर आप नहीं करते है तो डिएक्टिव हो जाता है। 

pc- tv9 bharatvarsh



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.