Ayushman Bhava: जान ले आप भी आयुष्मान भव अभियान के बारे में, मिलेगा आपको भी बड़ा लाभ

Shivkishore | Wednesday, 13 Sep 2023 10:58:31 AM
Ayushman Bhava: Know about Ayushman Bhava campaign, you will also get big benefits.

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की और से कई योजनाओं का संचालन देश के लोगों के लिए किया जा रहा है। इन योजनाओं में से ही एक है आयुष्मान भारत योजना। जिसमें लोगों को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त मिलता है। इसी योजना के तहत अब पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से आयुष्मान भव अभियान चलाया जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार की ओर से आम लोगों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है। इसके लिए लोगों को स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है।

क्या है आयुष्मान भव अभियान?
आयुष्मान भव अभियान का मकसद सिर्फ आयुष्मान भारत योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाना नहीं है। बल्कि स्वास्थ्य मंत्रालय की सभी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना भी है।

अभियान के दौरान होंग ये काम 

स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना

स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के बारे में जानकारी देना

स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाना

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना

pc- jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.