Bank Holidays: नवंबर में पूरे 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, जाने से पहले एक बार जरूर देख ले कैलेंडर

Shivkishore | Wednesday, 25 Oct 2023 12:32:28 PM
Bank Holidays: Banks will remain closed for 14 days in November, please check the calendar once before going.

इंटरनेट डेस्क। अक्तूबर महीने को खत्म होने के साथ ही नवबर महीने की शुरूआत हो जाएगी और उसके साथ ही शुरू हो जाएगा नया महीना। ऐसे में बैंकों में भी इस महीने में पूरा त्योहारी सीजन रहेगा और दबाकर छुट्टियां भी आएगी। ऐसे में आने वाले महीने में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। 

अगर आप भी इस नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम कराने जा रहे हैं। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगले महीने में बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे। तो आए जानते है नवंबर महीने में पड़ने जा रही बैंकों की छुट्टियों के बोरे में। ये सभी छुट्टियां क्षेत्रिय हिसाब से रहेगी।

1 नवंबर 2023 - कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ (बेंगलुरु, शिमला, इंफाल)
5 नवंबर 2023 - रविवार  
10 नवंबर 2023 - वंगाला महोत्सव (शिलांग)
11 नवंबर 2023 - दूसरा शनिवार 
12 नवंबर 2023 - रविवार 
13 नवंबर 2023 - गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली (अगरतला, गंगटोक, देहरादून, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, जयपुर)
14 नवंबर 2023 - दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा (अहमदाबाद, बेलापुर, गंगटोक, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु)
15 नवंबर 2023 - भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया (गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ शिमला)
19 नवंबर 2023 - रविवार 
20 नवंबर 2023 - छठ (सुबह का अर्घ्य) (पटना, रांची)
23 नवंबर 2023 - सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल (देहरादून, शिलांग)
25 नवंबर 2023 - चौथा शनिवार 
26  नवंबर 2023 - रविवार 
27 नवंबर 2023 - गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा (अगरतला, आइजोल,बेलापुर, भोपाल,भुवनेश्वर, चंडीघर, देहरादून, हैदराबाद - तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर)
30 नवंबर 2023 - कनकदास जयंती (बेंगलुरु)

pc- bansalnews.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.