Central Government: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए की बड़ी घोषणा, समय से पहले मिलेगी सैलेरी और पेंशन

Samachar Jagat | Thursday, 17 Aug 2023 11:19:16 AM
Central Government: Central Government made a big announcement for its employees, they will get salary and pension ahead of time.

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी घोषणा कर दी है। इस घोषणा का फायदा सीधे कमर्चारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। ऐसे में सरकार की और से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस घोषणा के तहत कर्मचारियों को समय से पहले उनकी सैलेरी और पेंशन मिल जाएगी।

जी हां केंद्र सरकार की और से केरल और महाराष्ट्र के रिटायर और सेवारत कर्मचारियों को ही इसका फायदा मिलेगा। इन दोनों राज्यों के केंद्रीय कर्मचारियों को ओणम और गणेश चतुर्थी त्योहार से पहले ही उनके अकाउंट में सैलरी भेज दी जाएगी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्र सरकार ने त्योहारों को देखते हुए यह निर्णय किया है। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी तो केरल में ओणम धूमधाम पर्व आने वाले है और ये पर्व यहां धूमधाम के साथ मनाए जाते है।

यही वजह है कि केंद्र सरकार ने अपने रिटायर और सेवारत कर्मचारियों को समय से पहले पेंशन व सैलरी देने का फैसला किया है। केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन और वेतन उनके खाते में 25 अगस्त 2023 को भेज दी जाएगी। वहीं, महाराष्ट्र के सभी केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन और पेंशन 27 सिंतबर 2023 को खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। 

pc- sakshi.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.