मिस्त्री को कानून के दायरे में हटाया गया : टाटा ग्लोबल

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 04:58:27 AM
Cyrus Mistry's removal in accordance with laws, says Tata Global

मुंबई। टाटा ग्लोबल बेवरेजेज ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाए जाने के फैसले का बचाव करते हुए आज कहा कि उसने उचित तरीके से शेयर बाजारों को बोर्ड के फैसले की सूचना दी है।

बंबई शेयर बाजार द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण के जवाब में टाटा ग्लोबल बेवरेजेज ने मिस्त्री ने बोर्ड की बैठक में हुए फैसले के बारे में गलत जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि हटाए गए चेयरमैन द्वारा उन्हें गलत तरीके से हटाने की जो सूचना दी गई है वह पूरी तरह गलत है।

कंपनी ने कहा कि मिस्त्री को पूरी तरह कानून के दायरे में हटाया गया है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.