Lok Sabha Elections: राहुल और प्रियंका ने अब कर दिया है ऐसा करने से इनकार, बढ़ गई है कांग्रेस की परेशानी!

Samachar Jagat | Tuesday, 30 Apr 2024 03:40:03 PM
Lok Sabha Elections: Rahul and Priyanka have now refused to do so, Congress's troubles have increased!

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये हैं कि गांधी परिवार के इन दोनों ही लोगों ने  अमेठी और रायबरेली से लोकसभा चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया है। खबरों के अनुसार, सूत्रों से इस प्रकार की जानकारी मिली है। अब कांग्रेस पार्टी की ओर से यूपी की इन 2 सीटों को लेकर बड़ा निर्णय दिया जाएगा। 

खबरों के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दोनों ही पारिवारिक गढ़ से चुनाव लडऩे को लेकर अनिच्छुक हैं। इससे पहले चर्चा चली थी राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

राहुल गांधी के तो एक मई को अमेठी लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की खबर भी आई थी। अब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से जल्द ही इन दोनों सीटों के लिए फैसला दिया जाएगा। इस मामले में कांग्रेस की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.