DA Hike: दीपावाली से पहले कर्मचारियों के बैंक खातों में बरसेगा पैसा, बढ़कर आएंगे इतने रुपए!

Samachar Jagat | Monday, 02 Oct 2023 12:38:44 PM
DA Hike: Before Diwali, money will be deposited in the bank accounts of employees, the amount will increase by so much!

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार हो या फिर राज्य की सरकारे हो सब अपने अपने कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखती है। ऐसे में इस बार केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। ऐसा इसलिए भी संभव है की पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव भी है और सामने त्योहारी सीजन भी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का ऐलान सरकार इसी महीने कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए नवरात्रि और दिवाली के बीच डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। एक बार घोषित होने के बाद डीए बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी होगी।

बताया जा रहा है की इस बार सरकार कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। 4 फीसदी की बढ़ोतरी बाद महंगाई भत्ता 46 फीसदी तक पहुंच जाएगा। बता दें की डीए सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि डीआर पेंशनर्स को दिया जाता है।

pc- aaj tak



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.