DA Hike: मिलने जा रही है कर्मचारियों को बड़ी खुश खबरी, अलगे महीने से खाते में बढ़कर आएगी सैलेरी!

Samachar Jagat | Wednesday, 20 Sep 2023 11:34:16 AM
DA Hike: Employees are going to get very good news, salary will increase in their account from next month!

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के हितो का पूरा ध्यान रखती है और ऐसे में अब दिवाली का त्योहार भी नजदीक आ गया है। इस त्योहार के पहले केंद्र सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों को बंपर तोहफा दे सकती है। खबरों की माने तो केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा कर सकती है। इस बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में  तीन फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

इस समय सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 42 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जिसमें 3 परसेंट बढ़ोतरी के बाद ये 45 परसेंट पर पहुंच जाएगा। सरकार जल्द ही डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। ऐसे में दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशन होल्डर्स को ये बड़ा तोहफा मिल सकता है। 

हालांकि कर्मचारी चार परसेंट डीए के बढ़ोतरी की मांग कर रही है। अगर सरकार इसे मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 46 परसेंट हो जाएगा। केंद्र सरकार ने कोरोना काल में अपने कर्मचारियों को 18 महीने यानी एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच डीए का भुगतान नहीं किया है।

pc- sachkahoon.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.