DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के खाते में अब बरसेगा पैसा, गर्वमेंट ने कर दिया बड़ा ऐलान

Samachar Jagat | Wednesday, 31 May 2023 11:06:16 AM
DA Hike: Now money will rain in the account of government employees, the government has made a big announcement

इंटरनेट डेस्क। देश और राज्य की सरकारे अपने सरकारी कर्मचारियों का बहुत ज्यादा ख्याल रखती है। समय समय पर उनके लिए कई ऐसे काम करती रहती है जो आगे चलकर उनके लिए फायदेमंद होते है। ऐसा ही काम किया है कर्नाटक की नई सरकार ने भी। जिसका फायदा सीधे तौर पर कर्मचारियों को होने वाला है। 

कर्नाटक सरकार ने इस साल 1 जनवरी से राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते यानी डीए में इजाफा कर दिया है। इस ऐलान के बाद प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी का ठिकाना नहीं है। प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को इसका काफी दिनों से इंतजार था।

लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद डीए एवं डीआर में इजाफा कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कर्नाटक सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार मई की सैलरी में जनवरी से लेकर अब तक का एरियर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने डीए एवं डीआर में 4 फीसदी का इजाफा किया है। . जिसके बाद महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों 31 फीसदी से बढ़कर 35 फीसदी हो गए है।

PC- zee news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.