DA Update:18 महीने के बकाया DA को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानकर कर्मचारी भी हो जाएंगे....

Samachar Jagat | Monday, 29 Jan 2024 11:18:39 AM
DA Update: Big update regarding 18 months outstanding DA, even employees will be shocked to know...

इंटरनेट डेस्क। देश से लेकर प्रदेशों तक की सरकारे अपने कर्मचारियों का पूरा ख्याल रखती है। ऐसे में समय समय पर कर्मचारियों के प्रमोशन से लेकर महंगाई भत्ते तक कर्मचारियों को मिलते रहते है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को लिए एक बड़ी खबर आई है और वो ये की कर्मचारियों के साथ साथ पेंशनर्स के 18 महीने बकाया डीए को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कर्मचारियों को जल्द ही यह बकाया जारी किया जा सकता है। बकाया डीए जनवरी 2020 से जून 2021 तक का है। अगर मंत्रालय इसमें बढ़ोतरी करती है तो कर्मचारियों की सैलरी में एक बड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। 

खबरों की माने तो भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है और कहा है कि महामारी के दौरान सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड लोगों का रोका गया भत्ता अब वापस करना चाहिए। प्रस्ताव में लिखा गया है कि 25 जनवरी को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते के बकाया को लेकर चर्चा की गई है। 

pc- moneycontrol.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.