Gold-Silver Price : देश में सोने चांदी के दामों में गिरावट, जाने आज किस रेट में मिलेगा गोल्ड-सिल्वर

Shivkishore | Wednesday, 24 Jun 2026 09:48:31 AM
Gold-Silver Prices: Gold and silver prices drop across the country; find out today's rates.

इंटरनेट डेस्क। देश में सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। देश में एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट दिखने को मिली है। 24 जून की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 144740 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,000 रुपये या 2 प्रतिशत घटकर 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत- दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता- मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132540 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत- 24 कैरेट सोने की कीमत 147920 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 135590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत
सोने की तरह दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट है। 24 जून को कीमत घटकर 244900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 132690 144740
मुंबई 132540 144590
अहमदाबाद 132590 144640
चेन्नई 135590 147920
कोलकाता 132540 144590
हैदराबाद 132540 144590
जयपुर 132690 144740
भोपाल 132590 144640
लखनऊ 132690 144740
चंडीगढ़ 132690 144740

pc- economictimes.indiatimes.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.