W T20 World Cup 2026: भारत का आज बांग्लादेश को हराना जरूरी, नहीं तो सेमीफाइनल की उम्मीदों पर....

Shivkishore | Thursday, 25 Jun 2026 11:00:06 AM
Women's T20 World Cup 2026: It is crucial for India to defeat Bangladesh today; otherwise, hopes for the semi-finals...

इंटरनेट डेस्क। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम का अब तक का सफर सही नहीं रहा है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया का आज आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सामना बांग्लादेश से होने जा रहा है। आज टीम का जीतना बहुत जरूरी है। साउथ अफ्रीका से मिली पिछली हार ने भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदों को हिला कर रख दिया है। 

अब भारत के लिए बचे दो मुकाबले करो या मरो जैसे है। टीम इंडिया एक मैच हारते ही टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। बांग्लादेश के खिलाफ आज का मैच तो भारत के लिए आसान है, मगर टीम इंडिया को असली चुनौती 28 जून को मिलेगी जब उनका सामना 6 बार की चौंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। 

टीम इंडिया तीन में से 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में फिलहाल दूसरे पायदान पर है। भारत के खाते में 4 अंक है। वहीं साउथ अफ्रीका के नाम भी 3 मैचों में 2 जीत के बाद 4 अंक है, मगर बेहतर रन रेट होने की वजह से टीम इंडिया दूसरे तो अफ्रीका तीसरे पायदान पर है। टॉप पर बैठी ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत का चौका लगा चुकी है, उनका सेमीफाइनल का टिकट लगभग कन्फर्म हो गया है। ग्रुप-ए में दूसरी टीम के लिए जंग भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ही है।

pc- espncricinfo.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.