Government scheme: ये महिलाएं नहीं ले सकती हैं सुभद्रा योजना का लाभ, जान लें आप

Hanuman | Wednesday, 12 Feb 2025 09:38:54 AM
Government scheme: These women cannot take advantage of Subhadra scheme, you should know

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में से एक सुभद्रा योजना भी है। महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए ओडिशा सरकार की ओर से इस योजना का संचालन किया जा रहा है।

सुभद्रा योजना के जरिए  ओडिशा सरकार की ओर से महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपए दिए जाते हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं ओडिशा सरकार की इस योजना का लाभ कौनसी महिलाएं नहीं ले सकती हैं। आपको बता दें कि जिन महिलाओं की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा है, वह इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकती हैं।

वहीं जिन महिलाओं के परिवार में अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करता है, उन्हें भी स्कीम का लाभ नहीं मिलता है।   इस स्कीम का लाभ 21 से कम और 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं लाभ नहीं ले सकती हैं। 

PC: naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.