- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की ओर से कई पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज हम आपको एक बहुत ही शानदार पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें निवेश करने पर आपको हर साल एक लाख रुपए से ज्यादा की पेंशन मिलेगी।
आज हम आपको एलआईसी की न्यू जीवन शांति पॉलिसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस पॉलिसी को 30 साल से लेकर 79 साल की उम्र तक के लिए बनाया गया है। 55 साल की उम्र में एलआईसी की इस योजना में 11 लाख रुपए का निवेश करना होगा। इसके बाद पांच वर्षों के लिए आपके यह पैसे होल्ड पर रहेंगे।
इसके बाद 60 साल की उम्र के बाद से हर साल 1,01,880 रुपए की पेंशन मिलेगी। हर 6 महीने में पेंशन का विकल्प चुनने पर 49,911 रुपए की मोटी राशि आपको मिलेगी। आपको आज ही इस सरकारी योजना में निवेश कर देना चाहिए।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive